Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

डबल मर्डर से थर्राया कपाली, पति- पत्नी के बीच विवाद के चलते पत्नी को मौत के घाट उतार पति ने फांसी लगा दी जान

सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत नगर शाहीन कॉलोनी सोमवार सुबह डबल मर्डर से दहल गया हैं. क्षेत्र में पति-पत्नी की मौत के बाद सनसनी फैल गई. घटना के बादकपाली पुलिस मौके पर पहुंची है और पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्रअंतर्गत वार्ड संख्या 2, मिल्लत नगर शाहीन कॉलोनी में रहने वाले गैरेज मिस्त्री हुसैन और उसकीपत्नी दिलकश का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ मिला. घटना की जानकारी होने पर कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार दलबल के साथ पहुंचे.जांच के क्रम में पाया कि मृत महिला दिलकश के शरीर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं.जबकि पति हुसैन मृत पड़ा था उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला, जबकि गले में दुपट्टा फंसा हुआ पाया गया.

आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद पति ने संभवत धारदार हथियार से मारकर पत्नी की जान ले ली. इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृत महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप इधर, घटना के बाद मृत महिला के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृत महिला के परिजनों ने जमकर बवाल काटा. वही कपाली पुलिस द्वारा मृत पति हुसैन के परिवार वालों को पुलिस सुरक्षा में घर पर ही नजर बंद रखा गया है.

सात माह पूर्व हुई थी शादी,अक्सर हो रहा था विवाद मृत महिला दिलकश के परिजनों ने बताया कि 7 महापूर्व उनकी बेटी की शादी हुसैन से की गई थी. शादी के 1 महीने बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था. लगातार इनके बीच विवाद चल रहा था. सामाजिक स्तर पर पति-पत्नी के बीचसुलह भी कराया गया था.बावजूद इसके विवाद बढ़ता चला गया.

वहीं मृत हुसैन के परिजनों ने बताया है कि बीते रात से ही दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था इस बीच सुबह यह घटना घटित हुई है. मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.फॉरेंसिक टीम पहुंची जांच को घटना के बाद फॉरेंसिक टीम हुसैन के घर पहुंची है.जहां सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर बेडरूम में मौजूद सामानों को जब्त किया जा रहा है. दोहरे हत्या होने के चलते क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।

About Author