Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मां बिपत्तारिणी का धुमधाम से हुआ पूजा

ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को मां बिपत्तारिणी व्रत धुमधाम से मनाया गया। सभी बिपत्ती को हरण करने वाली मां बिपत्तारिणी पुजा डुमरा बिपत्तारिणी मंदिर, ईचागढ़ व तामारी में विधि विधान से संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं का भीड़ जुटने लगी। डुमरा में पुरोहित कृष्ण चंद्र लायक ने मां बिपत्तारिणी का विधिवत पूजा अर्चना किया। व्रतियों में पुजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुजा के बाद माताएं अपने बच्चों को लाल धागा बांधकर सभी बिपत्ती से बचाए रखने का मां बिपत्तारिणी से मनोकामना करती है। मां बिपत्तारिणी व्रत बंगला आषाढ़ महिने के शुक्ल पक्ष के मंगलवार व शनिवार दो दिन किया जाता है। बिपत्तारिणी व्रत में केला,कटहल, मुंग, अनारस, खजुर, पुड़ी, मीठा ,सेव सहित 13 या 21प्रकार की फल आदि देकर माता रानी की पुजा किया जाता है। वहीं समाजसेवी दिलीप कुमार दास ने बताया कि मां बिपत्तारिणी पुजा आज धुमधाम से मनाया गया। महिलाएं व्रत रखकर सामुहिक रूप से माता रानी के मंदिरों में पूजा अर्चना कराती है। उन्होंने कहा कि पुजा के बाद मां का आशीर्वाद के रूप में अपने बच्चों के हाथ में दुब घांस बंधा लाल धागा अपने बच्चों के सुरक्षा के लिए बांधती है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों व परिवार को हर बिपत्ती से बचाने के लिए मां बिपत्तारिणी व्रत रखकर पुजा करने का रिवाज है।

Ichagarh – Maa Bipattarini Vrat was celebrated with pomp in Ichagarh block area of ​​Seraikela Kharsawan district on Tuesday. Mother Bipattarini, who abducted all Bipattis, was performed in Dumra Bipattarini Temple, Ichagarh and Tamari with rituals. Crowds of women started gathering in the temples since morning. In Dumra, priest Krishna Chandra Laik duly worshiped Maa Bipattarini. Prasad was distributed after the puja. After the puja, mothers tie a red thread to mother Bipattarini to keep their children safe from all calamities. Maa Bipattarini fast is observed on two days of Shukla Paksha of Bangla Ashadha month, Tuesday and Saturday. Mata Rani is worshiped by giving 13 or 21 types of fruits including banana, jackfruit, moong, pineapple, dates, puri, sweet, sev etc. in Bipattarini fast. On the other hand, social worker Dilip Kumar Das told that Maa Bipattarini Puja was celebrated with pomp today. Women observe fast and offer prayers collectively in the temples of Mata Rani. He said that after the puja, as a blessing of the mother, she ties a red thread tied with dub ghans in the hands of her children for the safety of her children. He said that it is customary to worship Maa Bipattarini by keeping a fast to save our children and family from every disaster.

About Author