Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में निकाली गई महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, शामिल हुए बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर में निकाली गई महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होकर बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना करने के बाद रथ के समक्ष माथा टेका और रथ यात्रा वाले मार्ग पर झाड़ू लगाकर सेवा किया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु जगन्नाथ जी,भगवान विष्णु के अवतार और कृष्ण के स्वरूप माने जाते हैं रथयात्रा परिवार के सदस्यों के साथ जीवन की यात्रा का प्रतीक है, मंदिर से भगवान का उदय पृथ्वी पर सामान्य मनुष्यों के बीच उनकी उपस्थिति का प्रतीक है, यह पर्व हमारे अतुल्य भारत में अनेकता में एकता का उदाहरण है महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी,शुभद्रा जी एवं बलभद्र जी की ईश्वरीय त्रिमूर्ति हम सभी का जीवन सुख,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य एवं धन-धान्य से परिपूर्ण करें.इस दौरान उन्होंने जय जगन्नाथ के नारे भी लगाए।

About Author