Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर से सटे डोबो -गौरी घाट पर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा अवैध बालू खनन मामले में किए गए कार्यवाही को खनन माफियाओं की चुनौती

आदित्यपुर से सटे डोबो -गौरी घाट पर मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार द्वारा अवैध बालू खनन मामले को लेकर किए गए कार्यवाही को खनन माफियाओं ने चुनौती दे डाली है। छापामारी के 24 घंटे के भीतर बुधवार सुबह से समाचार लिखे जाने तक, बे रोक-टोक गौरी घाट से मजदूरों द्वारा बालू उठाव जारी है.

बीते मंगलवार को डोबो गौरी घाट से अवैध बालू खनन मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार द्वारा दलबल के साथ अवैध खनन को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया था, जहां अवैध बालू खनन में प्रयुक्त ड्राम के प्लेटफार्म को ध्वस्त कर ,एक ट्रैक्टर ज़ब्त कर कपाली पुलिस को सुपुर्द किया गया, लेकिन इस कार्रवाई का बालू खनन माफियाओ पर तनिक भी असर नहीं पड़ा है. सापडा- गौरी घाट शुरू से अवैध बालू उठाव के लिए सेफ जोन बना रहता है ,जिला प्रशासन खनन विभाग के करवाई के बावजूद यहां धड़ल्ले से बालू का उठाव फिर शुरू हो जाता है, जो कहीं ना कहीं प्रशासनिक अमले पर सवालिया निशान भी खड़ा करता है.

Mining mafia challenges action taken by District Mining Officer in illegal sand mining case at Dobo-Gauri Ghat adjacent to Adityapur

About Author