NIMDIH : डालसा की पहल से होने लगी निराश्रित सबर बच्चों की आधार पंजीयन, मिलेंगे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले की नीमडीह प्रखण्ड अंतर्गत बुरुडीह गाँव की सबर टोला में गत बुधवार को नीमडीह साथी समिति ने निराश्रित बच्चों का सर्वेक्षण और पहचान का अभियान चलाया।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि इस अभियान की उद्देश्य ही है कि बेसहारे बच्चों की पहचान कर उसका आधार पंजीयन कराना तथा उसे आवश्यक सेवा एवं लाभ प्रदान करना है। अभियान के दौरान उन सभी बेदहारा बच्चों की पहचान करने के साथ साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने हेतु उनके जरूरतों का आकलन कर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाना।
श्रीगोप ने यह भी बताया कि जिन सभी बेसहारे बच्चों का आधार पंजीयन नहीं हुआ है उन सभी का पहचान और चिन्हांकन 26 मई से 26 जून तक किया जाएगा तत्पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा 27 जून से 5 अगस्त तक आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं इस शिविर में उन सभी बेसहारा बच्चों के आधार कार्ड बनाने में सहयोग किया जाएगा, ताकि वे सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकें।
इधर डालसा सचिव ने इस कार्य के लिए साथी समिति के सदस्यों की सराहना की तथा बताया कि इस अभियान की मुख्य भूमिका साथी समिति ने निभाई जिनके अथक प्रयास से ही यह अभियान को सफल होता हुआ दिख रहा है। इस संवंध में डालसा सचिव द्वारा अगले 23 मई 2025 को साथी समिति के सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया है। जिसमे समिति में डीसीपीओ, परियोजना समन्वयक भी शामिल हैं।
मौके पर डालसा सचिव तौसीफ मेराज, जिला सरायकेला-खरसवाँ के जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर, बाल कल्याण समिति के सदस्य हैदर, चाईल्ड हेल्प लाइन के परियोना समन्वयक एवं पर्यावेक्षक कविता मिश्रा तथा समीर कुमार महतो पीएलवी कार्तिक गोप, अम्बुज कुमार गोप, नेहा कुमारी, सुभांकर महतो, स्नेहलता महतो, सादन महतो, सुरंजन कुमार,पंचायत सेवक विकास कुजुर आदि उपस्थित थे।
