Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जेबीकेएसएस व जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, सिंहभूम लोकसभा पर्यवेक्षक करन महतो ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

जेबीकेएसएस के लोकसभा पर्यवेक्षक करन महतो ने सिंहभूम के सभी सरायकेला, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, चाईबासा, मझगांव और जगन्नाथपुर के मतदाताओं को बढ़ चढ़कर दामोदर सिंह हांसदा (हेलमेट छाप) के पक्ष में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग करने के लिए आभार जताया। आगे करन महतो ने कहा कि सिंहभूम की जनता ने भीषण गर्मी की बिना परवाह किये सुबह से सभी बूथों में लाइन लगकर मतदान किया है।

मतदान से साफ झलकता है कि झारखंड की जनता अब बदलाव की मूड में आ चुके सभी राजनीतिक दल टाइगर जयराम महतो के बढ़ते लोकप्रियता और जनता जनार्दन का उनके पार्टी कर प्रति झुकाव से चिंतित में पड़ गए। इस लोकसभा चुनाव में जयराम महतो के प्रत्याशी को गांव गांव में 10 20 और 50 रुपया का सहयोग देकर चुनाव लड़ाया गया जो राजनीतिक में बड़ा परिवर्तन की ओर ले जाया रहा है। वहीं बड़े बड़े नामधारी राजनीतिक दल एंव उनके प्रत्याशी धन बल के बदौलत चुनाव लड़े लेकिन जेबीकेएसएस के प्रत्यासी पूरे झारखंड में जनता के बल में चुनाव लड़ रही है।

आज के मतदाता झारखंडियों के हक अधिकार के लिए जो आवाज़ बने वैसे नेताओ को सदन में भेजना चाहते है, जयराम महतो ने आंदोलन खड़ा कर पूरे राज्य में लोगो को जगाने का काम किया है। 70 80 के दशक में जिस तरह से झामुमो के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता (कोयलांचल धनबाद) से ही बिनोद बिहारी महतो को कोल्हान सिंहभूम के लोगो ने अलग राज्य के आंदोलन के लिए ताकत दिए थे। उसी तरह धनबाद से हुई फिर से टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड नवनिर्माण की आंदोलन को सिंहभूम के लोगो ने ताकत देने का काम किया। सिंहभूम कोल्हान की माटी हमेशा आंदोलन के लिए जानी जाती है। मतदाताओं के साथ साथ जेबीकेएसएस के सभी समर्पित कार्यकर्ताओ का भी आभार ब्यक्त किया है।

About Author