Seraikella : जिला में अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहनों को JIMMS पोर्टल पर किया गया लॉक….

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला : जिले में अवैध बालू उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने गत 23 जनवरी 2026 तड़के बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त के निर्देश पर सुबह लगभग चार बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के वीरडीह और जारगोडीह इलाके में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस संयुक्त अभियान में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी, चांडिल पुलिस निरीक्षक, खान निरीक्षक समीर ओझा, ईचागढ़ और चौका थाना प्रभारी तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान बालू लदे कुल 11 वाहनों में- वाहन की पंजीयन संख्या- JH05AN4391
JH05CM0964
JH05CL6211
JH05BR8908
JH05CG8611
JH01BM7176
JH02AT7414
JH01DB5233
JH02AW1529
JH10AV7901
JH16A9226
में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इनमें मुख्य रूप से बालू का तिरपाल से बिना ढके परिवहन और वाहनों की रजिस्ट्रेशन संख्या को छुपाने या मिटाने जैसी गंभीर गतिविधियां शामिल थीं।
इन सभी वाहनों को खनन विभाग की आधिकारिक JIMMS पोर्टल पर लॉक कर दिया गया है। अब संबंधित वाहन मालिक तब तक कोई परिवहन चालान नहीं निकाल सकेंगे, जब तक नियमानुसार जुर्माना की राशि जमा नहीं की जाती।
जिला परिवहन पदाधिकारी को भी इस मामले की जानकारी दी गई है, ताकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
#IllegalSandMining #JharkhandNews #SeraikelaKharsawan #MiningRegulation #PublicSafety #JIMMSPortal #LawAndOrder #EnvironmentalProtection
