Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासी उरांव समाज संघ,चाईबासा की आज पुलहातु स्थित सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक अध्यक्ष संचू तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आज के इस बैठक में देश के 75 वें गणतंत्र दिवस में हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से समाज के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारा समाज से एक ऐसा शख्स जो गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे (लाइब्रेरीमैन) संजय कच्छप को निमंत्रण दिया गया था l

अध्यक्ष संचू तिर्की ने कहा कि सचमुच हम शहर वासियों के साथ समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इतने बड़े समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंत्रण मिलना। सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि जिस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित तमाम मंत्रियों के बीच हमारे समाज से जुड़े शिक्षा का जोत जलाने वाले, शिक्षा का महत्व को समझने वाले (लाइब्रेरीमैन) संजय कच्छप का वहां जाना हम सबों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। मौके पर उपसचिव लाल कुजूर ने कहा कि सचमुच संजय कच्छप अपने जिम्मेदारी को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं, और वैसे क्षेत्र में काम करने के लिए ज्यादा महत्व को देते हैं जिस क्षेत्र में अभी भी बच्चे, विद्यार्थी किताबों से वंचित है, वहां लाइब्रेरी खोलकर बच्चों को एक माहौल देने का सार्थक प्रयास करते आ रहे हैं l

यही तो कारण है कि आज पूरे झारखंड राज्य में उनके द्वारा 50 से अधिक लाइब्रेरी चल रही है। हम सबों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम सभी अपनी योग्यता अनुसार समाज उपयोगी कार्यों में अपना-अपना योगदान दे l आज के इस बैठक में समाज के अध्यक्ष सचिव सहित तमाम उरांव समाज के पदाधिकारी सहदेव किस्पोट्टा,बाबूलाल बरहा,लक्ष्मण बरहा,दुर्गा खलखो,सुमित बरहा,किशन बरहा,विष्णु मिंज,रोहित लकड़ा,विजयलक्ष्मी लकड़ा,लक्ष्मी कच्छप,निर्मला लकड़ा,लक्ष्मी बरहा आदि उपस्थित थे l

About Author