Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र के निचले इलाके के घरों में नाले का पानी घुसने से स्थिति बदतर

जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र के निचले इलाकों के घरों में नाले का पानी घुसने से स्थिति बद से बदतर हो गई है सुलिस गेट के जाम होने से जल जमाव की स्थिति हुई उतपन्न 24 घंटे से जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है, लगातार बारिश होने की वजह से नाले का पानी नदी में जाने के बजाय जुगसलाई शिव घाट के पास सुलिस गेट जाम होने की वजह से बागबेड़ा के निचले इलाकों के घरों में घुस गया,लगभग 200 घरों में नाले का पानी प्रवेश कर गया जिसकी वजह से निचले इलाकों में रहने वाले लोगो का जीवन पूरी तरफ से प्रभावित हो गया।

स्थानीय रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से ही नाले का पानी घरों में घुस गया है लगभग 200 से 250 घरों में नाले का पानी घुस चुका है उन्होंने बताया कि सुलिस गेट के फाटक जाम होने की सूचना मिल रही है बारिश होने से पहले जिला प्रशासन की तरफ से किसी तरह की कोई पहल नहीं की जाती जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है उन्होंने बताया कि अब तक कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे।

About Author