Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गायत्री परिवार टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवाओं ने किया पौधा रोपण

गायत्री परिवार टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवाओं ने आज बिरसानगर थाना परिसर में 151 पौधों का रोपण किया । इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री नामधारी रजक जी ने पौधों का पूजन किया । बैदिक मंत्रो के साथ पौधों की महत्ता पर नवयुगदल के युवा साथी श्री आर पी शर्मा जी ने विस्तार से प्रकाश डाला ।

इस वर्ष भी सारा पौधा गायत्री शिशु विद्या मंदिर,चन्द्री और भगेरिया फाउंडेशन,चक्रधरपुर, के साथ वृक्ष गंगा अभियान, केंदुझर, ओडिसा के तरफ से प्राप्त हुआ है ।इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री नामधारी जी ने गायत्री परिवार टाटानगर के युवाओं द्वारा किये जा रहे पौधों रोपण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि आप सब ने आज जो हमारे थाना परिसर में पौधा लगाया है, उन सब पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी आज से मेरी है ।

कार्यक्रम के अंत में प्रान्तीय युवा समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने मुख्य अतिथि थाना प्रभारी जी को गुरुदेव का साहित्य भेट स्वरूप दिया । इस पौधरोपण का मुख्य संचालन श्री राजन गोराई के साथ मंच संचालन जिला युवा प्रतिनिधि प्रशान्त कालिन्दी ने किया । इस अवसर पर 30 से ज्यादा नवयुगदल के भाई-बहनों ने अपना योगदान दिया ।

About Author