Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

परसुडीह के हलुदबनी जूही रोड निवासी लखी दास के बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी जूही रोड निवासी लखी दास के बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में चोरों ने लाखों के जेवरात और घर के सामान पर हाथ साफ कियापिछले कई वर्षों से बेटी की शादी के बाद महिला लखी दास अपने घर को बंद कर अपने रिश्तेदार के घर रह रही थी।

पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के समय महिला अपने घर आकर साफ सफाई कर वापस अपने रिश्तेदार के घर चली गई आज जब महिला दोबारा अपने घर आई तो पाया कि घर के पीछे दरवाजा टूटा हुआ था घर के अंदर अलमीरा में रखे लगभग साढ़े 4 लाख के जेवरात और घर में रखे महंगे बर्तन गायब है, जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि दरवाजा तोड़कर चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई घटना के संबंध में पुलिस द्वारा पूछे जाने पर जांच की बात कह कर पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया है।

About Author