Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री करते तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

 

नही थम रहा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर का कारोबार

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री करते तीन युवक को ब्राउन शुगर के साथ आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हाशिल की है।

गिरफ्तार किए गए तीनों युवक रांची व गुमला के रहने वाले हैं.बता दे प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सरायकेला को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के पास कुछ युवक नीले रंग की कार में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने पहुंचे हैं तभी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के द्वारा निर्देश देते हुए मौके से युवकों को दबोचा गया जिनके पास से पुलिस ने 80 पुड़िया में कुल 4.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया, पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार युवको की पहचान रांची ज़िला निवासी अमनदीप बाड़ा, गुमला ज़िला निवासी प्रीतम उरांव, रांची के प्रवीण तिग्गा के रूप मे की गयीं हैं.

वहीं, पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने ब्रॉउन शुगर खरीद- बिक्री की बात स्वीकार की गई है. जिसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित मामलों में कांड दर्ज कर युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

About Author