Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भाजपा ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड कार्यालय के प्रतिनिधि अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जानता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने आदित्यपुर स्थितआवास बोर्ड कार्यालय जाकर बोर्ड के प्रतिनिधि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा,*इस अवसर पर पूर्व विधायक और भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा कि आवास बोर्ड का मामला क्या है ? यह किस परिस्थितियों के बीच है ? यह समझनें की बात है ।लेकिन जब इस प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक का आदित्यपुर डब्लयू टाईप क्षेत्र में आगमन हुआ तो मामला अब सार्वजनिक है ।

उन्होंने कहा सर्वे से पूर्व यहाँ के लोगो से वार्ता कर उन्हें बिश्वास में लेना चाहिये था, पूर्व विधायक ने कहा कि आवास बोर्ड के मकान गोविंदपुर बागबेड़ा क्षेत्र में भी है,लेकिन वहां सर्वे न कर कर केवल डब्लू टाइप में सर्वे करना उचित नही है, स्थानीय लोगों को सरकार के इरादों और योजनाओं से अवगत करवाया जाना चाहिये था,जनता के बीच भय की स्तिथि उत्पन्न नहीं होना चाहिये था ।अरविंद सिंह ने कहा ज़िला भाजपा आदित्यपुर डब्लयू टाईप फ्लैट वासियों के साथ साथ एस टाइप और जानता फ़्लैट में रहने वालों के साथ भी पूरी मज़बूती से खड़ी रहेगी । भाजपा ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा कि झामूमों की अगुवाई वाली सरकार के द्वारा जनता को बेघर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा था और स्थानीय विधायक सह प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेख़बर थे? मुख्यमंत्री का आश्वासन छलावा मात्र है ।

ज़िला भाजपा ऐसे किसी तरह के प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की माँग करती है ।ज़िला भाजपा का मानना है कि आवास बोर्ड अगर ऐसी कोई मनसा रखती भी है तो पहले समूचित पुनर्वास की ब्यवस्था करके यहाँ रहने वालों की रज़ामंदी से किसी कार्यवाई पर आगे बढ़ना चाहिये । उदय सिंहदेव ने कहा ज़िला भाजपा सरकार के किसी भी जनविरोधी कार्य का पुरज़ोर बिरोध करती है और अगर सरकार नहीं चेती तो ज़िला भाजपा सड़को पर उतरेगी ।

भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा भाजपा हमेशा जनता के मुद्दों के साथ खड़ी रहती है,गणेश महाली ने कहा कि बरसों से जमा पूंजी लगाकर घर में रहने वाले लोगों को सरकार उजड़ने की सोच रही है जिसे किसी हाल में पूरा नहीं होना दिया जाएगा,आदित्यपुर डब्लयू टाईप क्षेत्र में निवास करने वालों को थोड़ा भी घबराने की ज़रूरत नहीं है वहाँ के लोग जब याद करेंगे मैं उनके बीच हाज़िर रहूँगा । आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश हँसदा,ललन तिवारी,हरिनंदन पांडे,सुनील सिंह,मनोज तिवारी,राकेश मिश्रा,बबलू सिंह,सुपाल झा,भोगेन्द्र झा,ललन शुक्ला,कुमुद रंजन,बिजय सिंह,अजय सिंह,नीरू सिंह,संजय शर्मा सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

About Author