Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उपायुक्त के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र मे डेंगू, मलेरिया आदि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु फॉगिंग, एंटी लार्वा एवं ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया व अन्य मच्छर जनित रोगों से बचाव एवं रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर फॉगिंग, एंटी लार्वा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया । पिछले दिनों समीक्षा बैठक में उपायुक्त के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम ने युद्ध स्तर पर फॉगिंग व छिड़काव कार्य शुरू कराया है। नगर निकाय के द्वारा शहरी क्षेत्र के जल जमाव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।

साथ ही फॉगिंग भी करायी जा रही है। डेंगू के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए एहतियातन प्रत्येक वार्ड में खासकर जल जमाव एवं दूषित स्थलों पर लार्वा साइट एवं अन्य मच्छर रोधी रसायनों का छिड़काव करने हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त कर्मियों को स्प्रे मशीन एवं मच्छर रोधी रसायन उपलब्ध कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू को लेकर अलर्ट है । उपायुक्त के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर स्तर पर तैयारियां मुकम्मल की गई है।

About Author