Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

JBKSS केंद्रीय महासचिव पांडुराम हाईबुरु उर्फ सृजन हाईबुरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सौंपा रेल प्रबंधक को आवेदन

खरसावां: महालिमुरूप स्टेशन में पैसेंजरों के हो रहे असुविधा को देखते हुवे जेबीकेएसएस महासचिव के नेतृत्व में JBKSS की एक प्रतिनिधि टीम के साथ ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को पैसेंजरों की रोजाना हो रही समस्याओं से अवगत कराया।

मालूम हो इन दिनों महालिमुरुप स्टेशन से श्री सीमेंट प्लांट के अंदर प्रवेश कर रही दो रेल पटरी पर हमेशा दो माल गाड़ियों का ठहराव पैसेंजरों के लिए काफी असुविधाजनक और घातक साबित हो सकती है। इस स्टेशन से लगभग 14 गांव के 1500 से 2000 मजदूर कर्मचारी और व्यापारियों का रोजाना आवागमन होता है परंतु यहां ओवर ब्रिज का काम अधूरा रहने के कारण यात्रिओं को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और जो श्री सीमेंट प्लांट के अंदर की ओर प्रवेश करने वाली दो रेल पटरी पर हमेशा मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने के लिए दो माल गाड़ियों के नीचे से जाना पड़ता है जिसके कारण आए दिन यात्रियों को चोट लग जाती है साथ ही बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

केंद्रीय महासचिव महोदय ने जल्द ही अधूरे पड़े ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने और जब तक ओवर ब्रिज का काम पूरा ना हो जाए तब तक उन दो पटरियों में मालगाड़ी का ठहराव न किए जाने की मांग की। इसमें प्रखण्ड अध्यक्ष तपन महतो, सचिव महेश , उपाध्यक्ष मंगल दास, पिंटू महतो, सुखराम सोय, ललित महतो, मीडिया प्रभारी सुमित महतो, चिलकु पंचायत अध्यक्ष विजय महतो, भूपति महतो, सुशील महतो, राधेश्याम सरदार, वार्ड सदस्या एल महाली, रतन लाल तांती, नीरज महतो, अशोक महतो, रत्नाकर तांती इत्यादि उपस्थित थे।

About Author