Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जब वर्षों से चाण्डिल डैम विस्थापित का ही मामला लंवित है तो जनता से ईचागढ़ विधानसभा के विकास करने की ढोंग मत करो : अनूप महतो

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Chandil : आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में अब प्रतिदिन जनताओं के आगे प्रार्थियों की नतमस्तक दृश्य और उनके मुंह से वादों की झड़ी लगी हुई है। कोई अपनी दल या प्रत्याशी की लोकप्रियता की लहर तो कोई सुनामी तो कोई तूफान चलने की बात कहकर इसबार जनताओं को आकर्षित कर उनके पक्ष में मतदान करने की प्रेरित कर रहा है।

जहाँ सभी प्रार्थी चुनाव प्रचार में अपनी पसीना छूटा रहा है और उनके कार्यकर्ताओं ने भी कदम ताल मिलाकर चल रहा है वहीं इसबार ईचागढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी अनूप महतो ने अवसरवादी प्रार्थियों द्वारा ईचागढ़ विधानसभा की विकास करने की बातें को लेकर एक सवाल खड़ा कर दिया जिससे शायद सबका मुंह में पानी फेर देंगे।

सोमबार प्रातः अपनी समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान चाण्डिल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रत्याशी अनूप महतो ने बताया कि जब चालीस साल से अधिक समय से चाण्डिल डैम विस्थापितों को उनके अधिकार और सुविधाओं से वंचित रखा गया लेकिन कोई इसकी उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषी पाए जाने पर विभागीय अधिकारी और कर्मियों को सलाखों के पीछे भेजकर विस्थापितों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की वजाय दफ्तरों में दलालों की खुली छूट दी गयी है और इसका दिखावा विरोध कर भोले भाले जनताओं के आगे सभी ने अब तक अपना छबि निखारने में ही लगा रहा, जिनके बलिदान के बदौलत आज अलग झारखण्ड मिला लेकिन उन वीर शहीद निर्मल महतो और शहीद सुनील महतो का आज तक एनआईए जाँच नहीं करा सका, तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए अजित धनंजय एवं जोयदा गोलीकांड का आज तक कोई सीबीआई जाँच कराने की मांग नहीं किया।

जहाँ प्रत्याशी अनूप महतो ने बताया कि ऐसे तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर वह इसबार चुनावी मैदान में उतर चुका है, और आम जनताओं के आगे नतमस्तक होकर उन्होंने वही वादा किया जिसे पूरा करने में वो सक्षम है इसलिए उनका यह सभी वादा घोषणा पत्र में भी वर्णित है। वहीं उनका समर्थकों के साथ ” ईचागढ़ की नैया पार लगाना है तो पानी जहाज पर बटम दबाना है” नारा लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद किया। मौके पर समाजसेवी सुखलाल पहाड़िया समेत काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

About Author