Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहन चालकों का कटा 40 हजार रू. का फाइन

Jamshedpur: जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा की टीम ने ट्यूब गोल चक्कर के सामने वाहन जांच अभियान चलाया । वाहन जांच टीम में डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरी, सड़क सुरक्षा अभियान्त्रिक नवीन कुमार व आईटी सहायक अजय कुमार शामिल थे। सड़क सुरक्षा के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये गए इस जांच अभियान में 20 गाड़ियों का मौके पर चालान करते हुए 40,000 रूपए का जुर्माना वसूला गया। सेफ्टी टीम एवं गोलमुरी यातायात थाना के मदद से जितने भी गाड़ियां रोड पर खड़ी थी उनको फाइन किया गया अथवा वहां पर जितने भी होटल ढाबे दुकान एवं फैक्ट्रियां उनको सूचना दिया गया कि उनके कारण कोई भी गाड़ी सड़क में खड़ी ना हो अगर इसके बाद ऐसा पाया गया तो वैसे दुकानदार को नोटिस किया जाएगा एवं खड़ी गाड़ियों को ब्लॉक कर दिया जाएगा। मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई जिससे किसी तरह की सड़क दुर्घटना में जानमाल की क्षति को कम किया जा सके । जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता आए इस उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया जा रहा ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन जरूर करें। परिवहन विभाग की टीम तथा ट्रैफिक पुलिस नियमित जांच अभियान चलायेगी ऐसे में यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए अर्थदंड देने से बचें।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author