Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर : मेन जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर मेन राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बीते कई महीनों से रोजाना लाखों लीटर पीने का पानी सड़कों पर बह जा रहा है. बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित दैनिक जागरण कार्यालय के सामने मुख्य सड़क किनारे राइजिंग पाइप लाइन में बीते छह महीने से लीकेज है, इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है. लिहाजा रोजाना सुबह यहां लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह जाता है. इसके अलावा आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 सूरज मोड़ के पास भी पाइपलाइन फटा है. जहां रोजाना भारी मात्रा में पानी का बहाव होता रहता है

सड़कों पर बहता रहता है पानी

Advertisement –

आरआईटी मोड़ के पास भी पाइपलइन में लीकेज है, जहां टंकी से पानी खोले जाने के बाद पेयजल सड़कों पर प्रतिदिन बहता रहता है. वहीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनियन धर्म कांटा के पास भी पाइप क्षतिग्रस्त होने के चलते सुबह सड़कों पर पानी बहता रहा है. मामले को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में शिकायत की गई है, लेकिन संसाधन की कमी का हवाला देते हुए अब तक पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया है.

राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, गर्मी में मरम्मत करना मुश्किल

Advertisement –

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि अधिकांश मेन राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज है, जिसके चलते सड़कों पर पानी बह रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इन पाइप लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य करना होगा, जो फिलहाल इस भीषण गर्मी में संभव नहीं है. वही अधिकारी बताते हैं कि संपूर्ण रखरखाव मेंटेनेंस का कार्य जिंदल को सौंपा गया है, लेकिन एजेंसी द्वारा हैंड ओवर नहीं लिया गया है. मामले को लेकर नगर निगम ने विभागीय सचिव के पास भी शिकायत की गई है. जिंदल को 15 जून को ही हैंड ओवर लेना तहस लेकिन जिंदल ने अब तक हैंड ओवर नहीं लिया है.

About Author