Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नया ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यूअल, टैक्स भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 23 अप्रैल से लगाया जा रहा कैम्प

उपायुक्त के आदेशानुसार नया ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यूअल, टैक्स भुगतान सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 23 अप्रैल से लगाया जा रहा कैम्प*
————————-

नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हो या पुराने का रिन्यूअल कराना, साथ ही टैक्स जमा करने में कोई समस्या आ रही हो तो जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आगामी 23 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित किये जाने वाले कैम्प में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के आदेशानुसार धालभूम अनुमंडल अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 4 स्थान तथा घाटशिला अनुमंडल में 1 स्थान पर यह शिविर आयोजित होने जा रहा। जनसाधारण से अपील है कि बड़ी संख्या में कैम्प में शामिल होते हुए अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं तथा कैम्प को सफल बनायें।

*कैम्प की तिथि एवं स्थान निम्नवत हैं-*

1. 23 एवं 24 अप्रैल- मानगो नगर निगम कार्यालय

2. 25 एवं 26 अप्रैल- मिनी बस स्टैंड, साक्ची

3. 27 एवं 28 अप्रैल- जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय

4. 29 एवं 30 अप्रैल- घाटशिला अनुमंडल कार्यालय

5. 01 एवं 02 मई- सिदगोड़ा टाउन हॉल

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author