. Chandil : एचआईवी एवं एड्स जागरूकता अभियान : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कालिंदी वस्ती में जागरूकता शिविर आयोजित…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला :, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ़ मेराज के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा पंचायत स्थित कालिंदी बस्ती में सोमबार को एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम तथा नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं और छात्रों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान पी.एल.वी गंगा सागर पाल ने बताया कि एचआईवी एक्ट 2017 के तहत एचआईवी पॉज़िटिव व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव दंडनीय है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में ऐसी जानकारियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित और संवेदनशील बनाया जा सके।
श्री पाल ने एचआईवी/एड्स से जुड़े विभिन्न दुष्परिणामों, सामाजिक भ्रांतियों तथा इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस कलंकित बीमारी को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम में पी.एल.वी गंगा सागर पाल, दिगम्बर महतो, इशिता उरांव, तुष्ट रानी मंडल, निर्मल घोष सहित स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
