Seraikella : 10 दिसंबर को सरायकेला-खरसावां जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 700 से अधिक पदों पर होगा चयन…

. बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला : जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां द्वारा 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से भव्य रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर एवं चाईबासा क्षेत्र में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि इस रोजगार मेले में श्याम स्टील लिमिटेड, रामकृष्णा कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, हरिओम कास्टिंग, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं छवि कंस्ट्रक्शन सहित जिले की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। कुल 700 से अधिक पदों पर नियुक्ति की योजना है।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ₹14,000 से ₹35,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही निम्न सुविधाएँ उपलब्ध होंगी—
- मुफ्त बस सेवा
- कैंटीन सुविधा
- पीएफ एवं ईएसआईसी
- इंसेंटिव एवं अन्य लाभ
पात्रता मानदंड:
- आयु: 18 से 45 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता: 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक एवं एमबीए
नए एवं अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ मेले में भाग ले सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य उम्मीदवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यालय अवधि में मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर भी जानकारी उपलब्ध है।
यह संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।
