चौका : छह महीनों से चौका पुलिस पर आश लगा बैठी एक बेबस माँ, कि आज ही ले आएंगे उनकी अपहृत नावालिग बेटी को……

SERAIKELLA : चौका थाना के अलावा सरायकेला-खरसवाँ जिला में शायद ही ऐसी कोई विभागीय दफ्तर नहीं जहाँ अपनी अपहृत नावालिग बेटी को खोजने के लिए गुहार न लगाई हो लेकिन दुःख इस बात की है कि अब तक अधिकारियों के समक्ष किया गया अनुरोध पर अपहरणकर्ता के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुआ और न ही अपहृत नावालिग बेटी को पुलिस खोज पाया, चौका थाना क्षेत्र की खूंचिडिह गाँव की टोला चिरुगोड़ा से यह उन अपहृत नावालिग रीना महतो की माँ विराज मनी महतो ने मंगलवार को पत्रकारों को बताई।
उन्होंने बताई कि उनकी नावालीग बेटी रीना महतो जो बनसा उच्च विद्यालय की नवम श्रेणी की छात्रा है जिसकी अपहरण बोकारो जिला की थाना बालीडीह (जरीडीह) की गाँव कुंडोरी के रहनेवाले शंकर कुमार महतो ने किया है। अपहरणकर्ता के विरुद्ध वह गत 1 नवंवर 2024 को चौका थाना में नामजद शिकायत दर्ज की है। जिसकी प्रतिलिपि कई अधिकारियों को भी भेजी।
वहीं अपहृत नावालिग की माँ ने अफसोस जताते हुए कहा कि उक्त थाना में नामजद शिकायत दर्ज करने के बावजूद अपहृत उनकी नावालीग बेटी को वापस लाने हेतु अब तक पुलिस द्वारा कोई सक्रिय पहल नहीं किया है, और न ही उक्त प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार कर सके।
उन्होंने यह भी बताई की पुलिस की कार्रवाई में देर होता देखकर पुनः आरक्षी अधीक्षक जिला सरायकेला-खरसवाँ समेत कई पदाधिकारी को भी आवेदन देकर उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई की अनुरोध की लेकिन अब तक छह महीना बीतने जा रहा है पर उनकी नावालीग बेटी को पुलिस खोजने में विफल रही । जिसकी खेद जतायी।
इधर अपहृत नावालिग की माँ ने बताई की वह गत 22 जनवरी को सरायकेला में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में भी उपस्थित होकर कोल्हान डीआईजी के समक्ष शिकायत दर्ज की जहाँ सात दिन के भीतर उनकी अपहृत बेटी को खोजकर वापस लाने की आश्वस्त किया पर अब तक पुलिस उनकी कोई सुराग नहीं लगा पाया। वह बतायी की उनकी अपहृत नावालीग बेटी वर्तमान न जाने किस अवस्था मे है, वह क्या कर रही है, क्या खा रही है, कहाँ है, कैसी है जिसकी अब तक कोई आता पता नहीं मिलने पर उसकी चिंता से परिवार की रो रोकर बुरा हाल है।
जिसे यथा शीघ्र वापस लाने के लिए कई अधिकारियों के दफ्तर में जा जाकर गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं सुना और न ही इस मामले में पुलिस कोई सहयोग कर रही है। अपहृत नावालीग को यथा शीघ्र सही सलामत वापस घर लाने हेतु उसकी माँ ने प्रशासन से पुनः अनुरोध की।
