Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला पहुंचे राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन स्कूल में छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद ग्रामीणों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन सोमवार को सरायकेला पहुंचे पहले बालिका उच्च विद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे छात्राओं ने उन्हें तिलक लगाकर उनका स्वागत किया राज्यपाल ने छात्राओं के साथ संवाद भी किया कुंवर विजय प्रताप सिंह गर्ल्स हाई स्कूल के बाद संजय ग्राम स्थित जनजाति आवासीय विद्यालय में राज्यपाल स्कूल छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया वहां पर उन्होंने पौधारोपण किया और छात्र छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण भी किया |

Advertisement –

इसके बाद सरायकेला प्रखंड के ईटा कुदर पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम मैं पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी राजपाल के संवाद क्रम में पंचायत की एक महिला अपने गांव में पानी की घीर समस्या से अवगत कराया जिस पर राज्यपाल ने उपायुक्त को तुरंत इसका समाधान करने का निर्देश दिया संवाद कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने ग्रामीणों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया इस क्रम में मुखिया ने गांव में की जा रही विकास कार्य के संदर्भ में अवगत कराया मौके पर डीसी अरवा राजकमल एसपी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे राज्यपाल के आगमन को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा लगातार तेयारिया की जा रही थी, इधर राज्यपाल आगमन को लेकर सरायकेला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में चाक चौबद सुरझा व्यवस्था स्थापित की गई है

About Author