ईचागढ़ विस से एनडीए प्रत्याशी घोषित हुआ हरेलाल, कार्यकर्ताओं ने की चौका में भव्य स्वागत, कई भाजपाई रहा नदारद……


बिष्णु पड़ महापात्र 📲 9471102055(wa)
Chandil : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी की घोषणा को लेकर लोगों को काफी समय तक सस्पेंस में रखा गया। तरह तरह की चर्चा होने लगी । भाजपा की ओर से पार्टी के कई कद्दावर नेता की समर्थकों ने अपनी नेता के टिकट सुनिश्चित हो जाने की संभावना जताते हुए क्षेत्र की हर एक चौक में पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रहा था । फिर भी जब घोषणा नहीं हुआ तो क्षेत्र से काफी समर्थकों संग कई भाजपा नेता पार्टी की प्रदेश कार्यालय में जाकर अपनी अपनी दावेदारी पेश करते हुए टिकट की मांग करता रहा तो सभी को सांत्वना देते हुए पार्टी हित मे ही यथा शीघ्र अगला निर्णय लिए जाने की बात कहकर हंगामा शांत कराया और सभी को भेज दिया । और आज आखिर एनडीए की ओर से प्रत्याशी हरेलाल महतो को ही प्रार्थी सुनिश्चित करा दिया। इधर टिकट की सुनिश्चित होते ही क्षेत्र की सभी समर्थकों से जा जाकर मिले इस क्रम में चौका में भी प्रत्याशी हरेलाल महतो का सभी समर्थक और भाजपाइयों ने मिलकर लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया एवं शहीद अजित धनंजय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं बताते चलें कि इस मौके पर क्षेत्र की कई सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता नदारद रहा । इस अवसर पर डॉ0 भूषण, माधव सिंह मुंडा, तुलसी महतो, उमाशंकर महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

