ईचागढ़ पुलिस ने वाहन से लूट छिनतई करनेवाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार…..


बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Seraikella : गत वृहस्पतिवार को एक ट्रक से पैसा छिनतई कर बैटरी लूट की घटना को अंजाम देने पर अज्ञात लोगों पर ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता हजारीबाग जिले की चौपारण थाना अंतर्गत संजा निवासी शैलेश कुमार ने अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया था । लिखित शिकायत में वर्णित था कि अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा वाहन से पैसा छिनतई कर बैटरी लूट कर ले गया था। जिसकी शिकायत के तत्पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा चाण्डिल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया एवं गुप्त सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर कांड का उद्भेदन कर कांड में शामिल दो अपराधकर्मियों में राँची जिले के तामाड़ थाना अंतर्गत रड़गाँव निवासी महताब अंसारी उर्फ महताब आलम एवं एतवा कुम्हार को गिरफ्तार किया । साथ ही पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दाउली, लुटे गए बैटरी तथा विभिन्न साईज का रैंच बरामद किया । उन्होंने यह भी बताया कि अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध भी छापामारी कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, गुलशन भगत एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे ।
