Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर:सेल टैक्स विभाग के घूसखोर हेड क्लर्क को एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

­जमशेदपुर। झारखण्ड के जमशेदपुर में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। जमशेदपुर में सेल टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के हेड क्लर्क सुबोध कुमार सिंह को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।बताया गया कि गोलमुरी निवासी संजय सिंह ने एसीबी से शिकायत की थी कि एसेसमेंट डिमांड नोटिस जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।वे घूस नहीं देना चाहते हैं।जांच में मामला सही पाये जाने पर एसीबी की टीम ने हेड क्लर्क सुबोध सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी के संजय सिंह ने ने एसीबी से शिकायत की थी कि एसेसमेंट डिमांड नोटिस जारी करने के एवज में सेल टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस का हेड क्लर्क सुबोध कुमार सिंह 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।हर वर्ष के हिसाब से 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है यानी दो वर्ष का 20 हजार रुपये मांगा जा रहा है। वे रिश्वत नहीं देना चाहते हैं।मामले की जांच में सत्य पाये जाने के बाद एसीबी की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

About Author