Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महिलाओं ने पुरे गांव में घुम घुम कर नशाबंदी को लेकर जागरुकता अभियान चलाया

खरसावां : खरसावां के तेलायडीह पंचायत के जोजोकुड़मा गांव में उज्वल आजीविका महिला समुह जोजोकुडमा व जोजोकुड़मा आजीविका ग्राम संगठन की आगुवाई में कुड़चीकुटी, माहलीसाई, महतोसाई व गोलाटांड की स्वयं सहायता समुहों की महिलाओं ने पुरे गांव में घुम घुम कर नशाबंदी को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. महिलाओं ने कहा कि नशाखोरी के कारण ही घरों में अक्सर कलह होता रहता है. जोजो कुडमा में बड़े पैमाने पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होती है, जिसे रोक लगाने में पुलिस प्रशासन विफल है. महिलाओं ने
दुकान व गुमटी में जा कर महिलाओं ने किसी भी हाल में देशी या विदेशी शराब की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी. चोरी-छिपे अवैध रुप से शराब की बिक्री करते पाये जाने पर पकड़ कर सीधी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी. गांव में कहीं भी अवैध रुप से महुआ शराब की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी. अवैध रुप से शराब की बिक्री करते या अवैश रुप से देशी-विदेशी शराब की आपूर्ति करते पाये जाने पर भी कार्रवाई करने की बात कही गयी. इस दौरान मुख्य रुप से समिति के अध्यक्ष फुल कुमारी माहली, गुरूवारी माहली, पणिया माहली, बसंती गागराई, ललिता महतो, मनीषा महतो, सरस्वती महतो, मंजू माहली, सुमित्रा महतो, लक्ष्मी बेसरा, कर्मी माहली, सुकुरमनी माहली समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

About Author