Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

टुटकर झुका बिजली खंभा हादसे को दे रहा आमंत्रण

चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में जहां बिजली विभाग नियमित बिजली आपूर्ति करने में फिसड्डी साबित हो रहा है, वहीं क्षेत्र में टुटे फुटे व झुंके बिजली खंभा व झुलता तारों को दुरुस्त करने में भी उदासीन रवैया अपना रहे हैं। ताज़ा मामला कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह से पैलोंग ,सापारूम के बीच खेतों के अंदर लगे 11 हजार बिजली खंभा का हाल ऐसा है कि कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है। तिरूलडीह से पैलोंग सापारूम के बीच दो खंभा क्रेक होकर झुंक गया है। कभी भी खंभा गीर सकता है और राहगीरों व ग्रामीणों को क्षति पहुंचा सकता है। मानसुन भी लगभग दस्तक दे चुका है। धान खेती का समय नजदीक है, ऐसे में भारी बारिश होने से बिजली विभाग टुटे खंभों को चाहकर भी नहीं बदल सकते हैं। चुंकि खेत के अंदर बिजली खंभा लगा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई बार बिजली विभाग को सुचित किया गया है, मगर बिजली विभाग के पदाधिकारी मौन है। बिजली खंभा गीरने से जहां लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं, वहीं गांव में तकरीबन 5 सौ परिवार बिजली आपूर्ति से बंचीत हो जाएंगे । वहीं पूर्व मुखिया तपन सिंह मुण्डा व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुकड़ु प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि तिरूलडीह से पैलोंग सापारूम के बीच 11 हजार बिजली खंभा जो खेतों के अंदर है। वह टुट कर झुंक गया है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। बताया गया कि बिजली विभाग के उदासीन रवैया से कभी भी दुर्घटना का शिकार ग्रामीण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को जल्द खंभों को दुरुस्त करने का मांग किया गया है। भारी बर्षा होने पर खंभा गीर सकता है और खेत के अंदर होने से नया खंभा लगाना संभव नहीं है। आगे बताया कि खंभा एक भी ठीक से नहीं लगाया गया है, जहां तहां खंभा झुक गया है और तार भी झुल गया है। कहा कि बिजली विभाग जल्द संज्ञान लेकर टुटे खंभे को हटाकर नया खंभा लगाएं, ताकि कोई दुर्घटना का शिकार होने से बचें एवं गांवों में बिजली आपूर्ति ठप नहीं हो।

About Author