Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ब्रह्माकुमारीज़ के नव-निर्मित सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन संपन्न

Brahma Kumaris के “बिश्व कल्याणी भवन “स्थान सोनकर नगर , जमशेदपुर स्थित नव-निर्मित सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन शनिवार को आध्यात्मिक गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाइयों ने आध्यात्मिकता, राजयोग मेडिटेशन, नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक जीवनशैली पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान ही आत्मिक शांति एवं सुखी जीवन का सशक्त आधार है। नव-निर्मित सेवा केंद्र समाज में शांति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय बिधायक मंगल कालिंदी सहित मुजफ्फरपुर की राजयोगिनी बीके रानी जी दीदी, बेगूसराय की बीके कंचन बहन, नरकटियागंज की बीके अमिता बहन, फरीदाबाद की बीके निर्मल बहन, गम्हरिया की बीके अन्नपूर्णा दीदी, मेरिन ड्राइव की बीके अंजू दीदी, जुगसलाई की बीके रागिनी दीदी तथा माउंट आबू से पधारे बीके बिन्देश्वरी भाई, बीके भूषण भाई एवं बीके प्रकाश भाई ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक राजयोग मेडिटेशन कराया गया तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की गई।

जारीकर्ता
ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र
गौशाला रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर

About Author

Leave a Reply