Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ब्रह्माकुमारीज़ के नव-निर्मित सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह की तैयारियाँ पूर्ण

ब्रह्माकुमारीज़, जमशेदपुर के नव-निर्मित सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह के संबंध में आज गौशाला रोड, जुगसलाई स्थित सेवा केंद्र में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में उद्घाटन समारोह की रूपरेखा, कार्यक्रम की विशेषताओं तथा समाज में आध्यात्मिक जागृति, राजयोग मेडिटेशन एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस शुभ अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी दीदियाँ एवं भाई पधारेंगे तथा अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित जनसमूह को लाभान्वित करेंगे।

प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया तथा उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन में सहयोग का अनुरोध किया गया।

प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

  • बीके रागनी बहन
  • बीके उन्नति बहन
  • बीके रेनू बहन
  • बीके बिंदेश्वरी भाई
  • बीके अखिलेश कुमार राय भाई
  • बीके मोहन भाई

जारीकर्ता:
ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र, जमशेदपुर

About Author

Leave a Reply