Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Chandil : चांडिल में भव्य रामनवमी विसर्जन जुलूस: बजरंग दल अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब, जयघोषों से गूंजा पूरा क्षेत्र…

बिष्णु पड़ महापात्र 📲 9471102055 (wa)

सरायकेला : रामनवमी के पावन अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रविवार को बजरंग दल अखाड़ों द्वारा भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

चांडिल स्टेशन स्थित ओल्ड पेट्रोल पंप बजरंग दल अखाड़ा तथा चांडिल हाटतोला बजरंगबली मंदिर से अलग-अलग जुलूस निकाले गए। हाटतोला स्थित श्री बजरंग दल अखाड़ा के तत्वावधान में निकला जुलूस चांडिल बाजार, बस स्टैंड, डैम रोड होते हुए तांतीबांध तक पहुंचा। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

जुलूस में महावीरी झंडों के साथ युवाओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान अखाड़ा के युवाओं ने लाठी, तलवार और भाला जैसे पारंपरिक शस्त्रों के साथ शानदार करतबों का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही फ्यूज ट्यूब लाइट से खेल, मुंह से आग निकालने जैसे रोमांचक प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की निगरानी में दोनों अखाड़ों के सदस्यों ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से जुलूस का संचालन किया।

यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की झलक भी प्रस्तुत करता नजर आया।

About Author

Leave a Reply