Chandil : भाजपा नेता महेश कुंडू के पिता शंकर चंद्र कुंडू का निधन, चांडिल में शोक की लहर…

बिष्णु पद महापात्र📲 9471102055(wa)
सरायकेला : जिले के चांडिल क्षेत्र से एक शोकपूर्ण समाचार सामने आया है। चांडिल निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश कुंडू के पिता, शंकर चंद्र कुंडू का निधन हो गया। वे लंबे समय से राँची स्थित रिन-पास अस्पताल में उपचाररत थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शुभचिंतकों का उनके आवास पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है।
दिवंगत शंकर चंद्र कुंडू का अंतिम संस्कार चांडिल स्थित बामनी नदी के किनारे मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
उनके निधन से न केवल कुंडू परिवार, बल्कि पूरे चांडिल बाजार क्षेत्र ने एक सम्मानित और सरल स्वभाव के व्यक्ति को खो दिया है। क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
